21 के लॉक डाउन पर बॉलीवुड ऐक्टर का ट्वीट PM मोदी ने साबित कर दिया कि.........

मुंबई :बॉलीवुड ऐक्टर कमाल आर खान का ट्वीट इस समय खूब पढा जा रहा है। लॉक डाउन पर मजदूर अपने घरों के लिए पैदल निकल पड़े हैं। रास्ते में पुलिस उनके साथ सख्ती से पेश आ रही है। इस तरह के काफी वीडियो सामने आ रहे हैं। इस पर कमाल आर खान ने ट्वीट किया कि 21 दिन के लॉक डाउन ने यह साबित कर दिया कि PM मोदी अच्छा काम करने की कोशिश करते हैं। मगर जल्दबाजी में गलत करते हैं। कुछ भी करने से पहले ठीक से नहीं सोचते। उनका इरादा गलत नहीं है फिर भी गलत हो जाता है। लॉक डाउन मे 24 घण्टे की देरी सभी के लिए सभी के लिए सही निर्णय हो सकता था।