दिल्ली सरकार के निर्देश, निज़ाम उददीन मरकज के जिम्मेदार के खिलाफ होगी FIR।

दिल्ली सरकार ने निजामुद्दीन मरकज के जिम्मेदार के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार "कोरोना वायरस" को लेकर जारी कि गई गाईड लाईन का उल्लंघन किया गया है।मरकज से करीब 200 लोगों कोरोना वायरस कि जांच के लिए दिल्ली के अलग अलग हॉस्पिटल में ले जाया गया है। जिन लोगों को जांच के लिए ले जाया गया था उसमे से एक व्यक्ती की मोत हो गई है। यह व्यक्ती तमिलनाडु का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि यह अभी साफ़ नहीं है कि इसकी मोत कोरोना से हुई है।


निजामुद्दीन इलाके में करीब 2000 लोगों को कोरोनटाइन किया गया है। कुछ लोगों को दिल्ली के दूसरे इलाक़ों मे शिफ्ट किया गया है।


इस बीच बीते 24 घण्टे मे दिल्ली मे 25 नए case सामने आये हैं। दिल्ली में अब कोरोना पाजिटिव कि संख्या 97 हो गई है। इस बीच दिल्ली सरकार ने कोरोना महामारी से बचने के लिए दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया गया है।